google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पत्रकार ज्योतिष झा को जान मारने की धमकी के मामले में मदनपुर पुलिस की ढुलमुल रवैया के विरूद्ध अररिया में धरना आयोजित

एएसपी रामपुकार सिंह ने आग्रह कर धरना तुड़वाया , कहा एसपी खुद इस मामले को देख रहे हैं,जल्द ही कार्रवाई होगी

डिस्ट्रिक्ट प्रेस एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह की अगुवाई में जिले भर के पत्रकार हुए एकजुट

अररिया/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

डिस्ट्रिक्ट प्रेस एसोसिएशन के सदस्य और एक दैनिक अखबार के ब्यूरो चीफ मदनपुर निवासी ज्योतिष कुमार झा को मिली जान मारने की धमकी के मामले में केस नहीं करने के विरुद्ध जिलेभर के पत्रकार एकजुट हो गए। गुरुवार शाम थाना में आवेदन देने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज न कर सिर्फ 107 की कार्रवाई की गई। इस मामले को लेकर डिस्ट्रिक्ट प्रेस एसोसिएशन ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर निवर्तमान अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में धरना दिया। धरना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुकार सिंह पहुंचे और पत्रकारों से बात की। उन्होंने आश्वस्त किया कि एसपी खुद इस मामले को देख रहे हैं,जल्द ही कार्रवाई होगी। इसके बाद एएसपी ने आग्रह कर धरना तुड़वाया। इस मौके पर संघ की तरफ से एसपी के नाम एक चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि ज्योतिष कुमार झा के आवेदन पर तुरंत केस दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी की जाए। साथ ही मदनपुर थानेदार के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए। संघ ने जिलेभर के पत्रकारों की सुरक्षा और उनके साथ घटित होने वाले घटना से जुड़े मामले में तुरंत कार्रवाई का आदेश जारी करने की भी मांग की गई। धरना स्थल पर निवर्तमान सचिव अमित कुमार,विष्णुदेव बेदी,फुलेंद्र कुमार मल्लिक,आमोद कुमार शर्मा, डा. आर के वर्मा,प्रशांत पराशर , ज्योतिष झा , नरेंद्र गुप्ता ,बिनोद प्रसाद,मनीष ठाकुर,मंटू भगत,चंदन लालू, कृष्ण कुमार वर्मा,फारबिसगंज के रूपेश कुमार,सुनील आजाद,पुरूषोतम भगत,रामदेव झा, मुर्शिद रजा,कमर आलम,फिरोज आलम,विकास प्रकाश,राजीव सिंह,मदनेश्वर झा,नवीन कुमार,कुमार प्रेमसागर,रजी अनवर समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)