google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सावन माह के पहले ही धसा कावरिया मार्ग

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
सड़क के किनारे नहीं हैं प्रकाश की व्यवस्था

सड़क की दोनों तरफ हैं जंगली घासों का कब्जा

प्रदेश सरकार कुछ वर्ष पहले ही करोड़ों रुपए खर्च कर पंचकोशी मार्ग का सुंदरीकरण और चौड़ीकरण का कार्य करवाया था लेकिन उसकी रख रखाव सही नहीं होने से अब सड़क खराब होता नजर आ रहा हैं।सड़क के किनारे उखड़े पाथवे इसका मुख्य सबूत हैं। बताते चले भीमचण्डी से हरहुआ तक सड़क के किनारे पाथवे का निर्माण हुआ जो बनने के बाद ही उखड़ने लगे थे आज हाल है कि कही कही तो पाथवे पूरी तरह से गायब हो गए है
।तो वही आज रात्रि में देहलीविनायक मंदिर के आगे रामेश्वर की तरफ बढ़ते ही भटौली मोड के पास सड़क धस गई।आज सुबह ग्रामीणों देखा तो धसी सड़क पर टहनी रख कर राहगिरो को गिरने से बचाने का कार्य किया।वही ग्रामीणों की माने तो इस पंचकोशी मार्ग पर भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित है लेकिन भारी वाहन सड़क पर दौड़ते नजर आ ही जाते है जिससे सड़क खराब होता जा रहा हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)