छत्तरपुर वर्षो से प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे दिव्यांगों को मिली ट्राई साईकल।

समाज जागरण दीपक कुमार प्रखंड संवाददाता छतरपुर

पलामू (झारखंड)10 जुलाई 2024

छतरपुर(पलामू): बीस सूत्री अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का मेहनत रंग लाया और वर्षों से भटक रहे दो दिव्यांगों पलवा गांव के सुषमा कुमारी एवं खजूरी नौडीहा गांव के अजीत कुमार ठाकुर को बीस सूत्री अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह एवं उपाध्यक्ष चन्दन प्रकाश सिन्हा के हाथों ट्राई साइकिल प्रदान किया गया।मौके पर लाभुक सुषमा कुमारी ने कहा कि वह ट्राई साइकिल के लिए वर्षों से आस लगाए बैठी थी मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा था।फिर पलवा गांव में सेविका एवं सहायिका चयन के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष चन्दन प्रकाश सिन्हा से मिलकर ट्राई साइकिल दिलवाने की बाद कही गई और इन्होंने महज 24 घंटे के अंदर ट्राई साइकिल दिलवा दिया। अब मुझे अपने दैनिक कार्य को करने में आसानी होगी।इसके लिए सुषमा कुमारी ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को धन्यवाद दिया। मौके पर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि जब से झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी है तब से गरीब गुरबों का काम आसानी से हो रहा है और लोगों को सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। पहले लोग अपने जनप्रतिनिधियों के पास अपनी समस्याओं को कहने से डरते थे लेकिन अब खुलकर बात कर रहे हैं।जिसके कारण लोगों के बीच काम करने एवं उनकी समस्याओं का निदान करने में सहूलियत हो रहा है।हमारी पहली प्राथमिकता जरूरतमंदों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करना है। भाजपा सरकार के दौरान बीस सूत्री कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था।लेकिन अब यहां से सिर्फ जनहित का कार्य हो रहा है। यदि किसी को किसी भी तरह की समस्या हो तो निधड़क आकर संपर्क करें।उनकी जायज कार्यों को निश्चित रूप से निष्पादन किया जाएगा। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शीला कुमारी के कार्यों का सराहना करते हुए चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि इनके कार्य करने की शैली बहुत ही अच्छा है जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है।छतरपुर प्रखंड अन्य प्रखंडों से बेहतर कार्य कर रहा है। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शीला कुमारी, पर्यवेक्षिका कलावती देवी,नौडीहा बाजार पर्यवेक्षिका गीता कुमारी, चराई पंचायत के मुखिया रविंद्र राम,मुरुमदाग पंचायत के उपमुखिया डोमन यादव, मुन्ना चंद्रवंशी, प्रमोद यादव,मदन यादव, शिवनाथ सुरीला उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)