समाज जागरण दीपक कुमार प्रखंड संवाददाता छतरपुर
पलामू (झारखंड)10 जुलाई 2024:
छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत दिनादाग मोड़ संदिग्ध अवस्था में बाधवा जंगल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है. घटना स्थल पर एक बड़ा काला प्लास्टिक भी मिला है. लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना छत्तरपुर थाना क्षेत्र के दीनादाग मोड़ के समीप बघवा जंगल में घटी।स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने छत्तरपुर थाना क्षेत्र के दीनादाग मोड़ स्थित बघवा जंगल में एक शव पड़ा देखा. जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त एक बड़ा प्लास्टिक और पत्थर भी जब्त किया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



