google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध विद्युत कनेक्शन धारियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही में किया जा रहा है भेदभाव।

एससीएल सोहागपुर एरिया अंतर्गत अमलाई क्षेत्र के 33 के व्ही विद्युत सब स्टेशन के प्रभारी एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा पिछले चार-पांच दिनों से अमलाई क्षेत्र के अवैध विद्युत कनेक्शन धारियों के खिलाफ विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है, लेकिन इस कार्यवाही में कुछ विशेष क्षेत्रों पर कृपा करते हुए विद्युत विभाग द्वारा उन क्षेत्रों को इस कार्यवाही से मुक्त रखा है, जबकि इन क्षेत्रों मैं ही विद्युत की सबसे ज्यादा खपत है और जिन क्षेत्रों की लाइट काटी गई है वहां पर अधिकतर कमजोर और निर्धन वर्ग के लोग निवास करते हैं जिनके पास कूलर फ्रिज एसी जैसे विलासिता की वस्तुएं उपलब्ध नहीं है, छोड़े गए क्षेत्र में अवैध विद्युत कनेक्शन विच्छेदन न करने का कारण या तो विभाग के अधिकारियों से संबंधित क्षेत्र के लोगों का अच्छा व्यवहार कहा जा सकता है या फिर विभाग के अधिकारी संबंधित क्षेत्र के लोगों से कोई लाभ अर्जित करते हैं या फिर विभाग के अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के लोगों से कोई भय व्याप्त है ,इन तीन कारणो मे से कौन सा कारण विद्युत विभाग के प्रभारी को विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने से रोक रहा है यह कह पाना मुश्किल है, बहरहाल कॉलरी क्षेत्र के विद्युत विभाग द्वारा की जा रही भेदभाव पूर्ण कार्यवाही से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है, कॉलरी प्रबंधन द्वारा की जा रही इस प्रकार की दूषित कार्यवाही समानता के अधिकार का उल्लंघन है।

इनका कहना है।
इस संबंध में जब 33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन अमलाई के सुपरवाइजर श्री उपेंद्र मणि त्रिपाठी से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों की लाइट नहीं काटी गई वे क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्र हैं और अवैध विद्युत कनेक्शन कटवाने के दौरान संबंधित क्षेत्र के लोगों द्वारा मेरे साथ कोई अप्रिय घटना कारित की जा सकती है, साथ ही उन्होंने यह बात भी कहीं कि जब तक मुझे प्रबंधन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जाती तब तक मेरे द्वारा संबंधित क्षेत्रो की लाइट नहीं कटाई जाएगी चर्चा के दौरान श्री त्रिपाठी ने यह भी बताया कि जिस क्षेत्र की लाइट काटी गई है उसी क्षेत्र में मेरा भी निवास है और वहां के लोग शांति प्रिय हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)