जितेंद्र शर्मा
बुढार।।नए वर्ष के पूर्व शहडोल जिले को नया जिला भाजपा अध्यक्ष मिल जाएगा । जिला अध्यक्ष भाजपा पद के दौड़ में जिला मुख्यालय सहित धनपुरी, बुढार ,व्यौहारी ,जैतपुर आदि क्षेत्र के भाजपा नेता के नाम शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी शहडोल जिले के जिला अध्यक्ष पद के लिए संतोष लोहानी का नाम चर्चाओं में है। संतोष वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर हैं और पूर्व में भारतीय जनता पार्टी शहडोल नगर मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनके अलावा धनपुरी मंडल से राकेश तिवारी का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है जो कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं। पूर्व में भारतीय जनता पार्टी मंडल धनपुरी के मंडल महामंत्री एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा शहडोल के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। तीसरा नाम भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार का भी नाम चर्चाओं में है जो कि आरएसएस का स्वयंसेवक, उपाध्यक्ष आर्थिक प्रकोष्ठ ,जिला महामंत्री युवा मोर्चा एवंजिला कार्यालय मंत्री भाजपा का दायित्व संभाल चुके हैं। भाजपा की सरकार केंद्र एवं प्रदेश में होने के कारण भाजपा नेता चाह रहे हैं कि उन्हें महत्वपूर्ण पद मिल जाए। इनके अलावा जिन नाम की चर्चा जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए हो रही है उसमें राकेश पांडे, सूर्यकांत मिश्रा, अमित मिश्रा, अशोक मिश्रा एवं मनोज सिंह आर्मी के नाम शामिल हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



