google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Big Breaking: जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्यवाही शिक्षक को किया निलंबित

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तूरी। बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने अलग-अलग कारणों से एक शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। जिसमें मस्तूरी विकासखण्ड के कछार शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला के शिक्षक देवानंद बर्मन को निलंबित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि 14 सितम्बर को किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला कछार बंद पाया गया।

शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं स्कूल खुलने के इंतजार में बाहर खड़े पाये गये। स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक सहायक शिक्षक एलबी स्कूल की चाबी के साथ बिना सूचना के अनाधिकृत अनुपस्थित थे। उनके विरूद्ध पूर्व में भी शिकायतें प्राप्त हुई थी। निलंबन कार्यकाल में देवानंद बर्मन का मुख्यालय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला पचपेड़ी रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)