google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला विदिशा औरंगाबाद के अधिवक्ता तबरेज खां अब नहीं रहे ।

दैनिक समाज जागरण , अनिल कुमार मिश्र ब्यूरोचीफ औरंगाबाद (बिहार)

औरंगाबाद (बिहार) 24 सितंबर 2022 :- जिला विधिक संघ औरंगाबाद के वरीय अधिवक्ता शम्स तबरेज खां का अकास्मिक निधन दिल के धड़कन रूकने से शुक्रवार के दोपहर में हो गया ,शुक्रवार को शम्स तबरेज जिला विधिक संघ में वकालत करने आये थे किन्तु 11:30 बजे छाती में दर्द उठने पर शाहगंज नवाडिह अवस्थित घर चले गए, कुछ देर बाद तबीयत ओर बिगड़ी, जिससे देहांत हो गया , जिला विधिक संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, महासचिव नागेंद्र सिंह सहित अनेको अधिवक्ताओं ने शम्स तबरेज के.निधन पर
शोक प्रकट किया और कहा कि इनके निधन से जिला विधिक संघ की अपूर्णीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वाले, बागेश्वरी प्रसाद, अकमल हसन, सतीश कुमार स्नेही,मेराज खां, असगर,जमाल अख्तर , परवेज अख्तर,रज्जी अहमद,केसर खां, तोफिक अहमद,मो नसीम, शमीमा खातून, शकील अहमद सहित अन्य ने दुःख प्रकट किया है। उपरोक्त आशय की जानकारी अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)