अररिया ।
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के क्रम में अररिया जिला में चुनाव कार्य हेतु प्रतिनियुक्ति 04 (चार) गृहक्षकों की विभिन्न कारणों से मृत्यु हो गई थी। जिसके उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, अररिया, श्रीमती इनायत खान द्वारा उक्त सभी घटनाओं का तुरन्त संज्ञान लिया गया और दिवंगत के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया था।
इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अररिया द्वारा सभी मृत गृहरक्षकों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान के रूप में स्वीकृति 15-15 लाख की राशि संबंधी हस्तांतरण पत्र दिया गया। इस इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी दिवंगत गृहरक्षकों के प्रति सांत्वना व्यक्त किया गया।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के क्रम में (चार) गृहरक्षकों के मृत्युपरांत उनकी आश्रित (पत्नी) क्रमश: सुनीता देवी, संतोष देवी, रजनीवाला देवी एवं आशा देवी को अनुग्रह अनुदान की स्वीकृति के उपरांत 15,00,000/- (पन्द्रह लाख) रूपये प्रति आश्रित को भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। मौके पर वरीय प्रभारी निर्वाचन सह जि०लो०शि०नि० पदाधिकारी अररिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी अररिया, संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



