दैनिक समाज जागरण/राजस्थान
पिण्डवाड़ा – राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का विशाल जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 25 व 26 अक्टूबर 2024 को पिण्डवाड़ा में आयोजित होगा। अधिवेशन की समीक्षा बैठक में प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. हनवन्त सिंह मेड़तिया के आतिथ्य में आयोजित हुई।
संघ (प्रगतिशील) के उपशाखा अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान ने बताया है कि अधिवेशन संयोजक के रूप में कान्तिलाल मीणा एवं सह संयोजक सुरेश कुमार बसेरा, सचिव रमेश दहिया, कोषाध्यक्ष अमित लौहार व रघुनाथ मीणा, व्यवस्था कमेटी में गुरूदीन वर्मा, भैरूलाल वर्मा, अशोक मालवीय, धनाराम गरासिया, मोतीराम गरासिया, मोतीराम देवासी, नारायण सिंह गणपत सिंह, प्रकाश गर्ग सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन को वैभवशाली बनाने का निर्णय लिया। इसमें व्यापक स्तर पर तैयारियों के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश मूख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन ने शिक्षको के स्वाभीमान को सदैव ऊंचा रखने का प्रयास किया है। जिससे शिक्षकों में इसके प्रति विशेष उत्साह नजर आता है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हनवन्त सिंह मेड़तिया ने कहा कि संगठन ने पीड़ित को न्याय दिलवाने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है।
अधिवेशन संयोजक कान्तिलाल मीणा ने अधिवेशन का सफल एवं वैभवशाली आयोजन करने की तरफ पदाधिकारियों को कार्य में जुटने का आह्वान किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



