google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर शाहगंज थाने में सुनी जन समस्या

शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और ससमय संबंधित अधिकारीगण करें सुनिश्चित

ब्यूरो चीफ़/ दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर शाहगंज थाने में फरियादियों की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुने और शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और ससमय करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, पंन्नुगंज थाने में शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुई, जिसका निस्तारण जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया की टीम गठित करके मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकार शाहगंज, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)