google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बेहतर कार्य के लिये स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

अररिया ।

स्वास्थ्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बेहतर भागीदारी के लिये जिले के दो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व चार एएनएम को जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित किया गया है। महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने व निष्ठा पूर्वक अपने कार्य व जिम्मेदारी का निवर्हन करने के लिये कर्मियों को ये सम्मान दिया गया है। इसे लेकर जिलाधिकारी इनायत खान के कार्यालय कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने पुरस्कृत कर्मी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. साथ ही उनके प्रयासों को सराहा. सम्मान प्राप्त करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों मंख अररिया पीएचसी के प्रभारी डॉ पंकज कुमार, रानीगंज रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ रोहित कुमार झा, यूनिसेफ के एसएमसी आदित्य कुमार सिंह, अररिया ग्रामीण की एएनएम उषा कुमारी व चित्रलेखा कुमारी, रानीगंज रेफरल अस्पताल में कार्यरत एएनएम संगीता कुमारी व फारबिसगंज ग्रामीण की एएनएम शर्मिला कुमारी का नाम शामिल है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)