दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
बिजनौर-15 जून,2025:- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आज पूर्वाह्न 6:00 बजे इंदिरा बल भवन बिजनौर में अंतर्राष्ट्रीय दिवस का उद्घाटन समारोह “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” के लिए योग थीम के अंतर्गत किया गया।
11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्घाटन समारोह एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के अन्तर्गत इन्दिरा बाल भवन, बिजनौर में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक सम्पन्न हुआ जिसमें जिलाधिकारी महोदया बिजनौर मुख्य अतिथि के रूप में रही।
कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी/मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई तथा इस अवसर पर मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने सभी योग संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए उनका आह्वान किया कि समाज में योग के प्रति जागरूकता पैदा करें और आज के युग में योग के महत्व एवं उसकी प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से आमजन को जागरूक करें ताकि सभी लोग योग को अपने जीवन में शामिल कर आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।
योगाभ्यास कार्यक्रम के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अन्तर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रशान्त महर्षि व तिलक राम ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी को योग प्रोटोकॉल के अन्तर्गत योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० राकेश कुमार, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा० बी०एन० द्विवेदी, डा० विमल कुमार, डा० जाहिद तथा समस्त आयुष विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ सभी सहयोगी योग संस्थाओं ने प्रतिभाग किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



