google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय अनूपपुर में मनाई गयी दीपावली

भारत माता की आरती के साथ किया गया मिष्ठान्न वितरण

अनूपपुर / दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय अनूपपुर में स्वयंसेवकों ने भारत माता की आरती करके दीप प्रज्वलन किया और दीपावली पर्व मनाया। इस अवसर पर संघ के जिला संघ चालक राजेन्द्र तिवारी , नीतेश जी, पसान नगरपालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी, जिला व्यवस्था प्रमुख हरिशंकर वर्मा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, दिलीप शर्मा, एडवोकेट अरुण सिंह अप्पू , आशुतोष तिवारी, दिलीप शर्मा अनूपपुर, मोहन पटेल , मनोज मिश्रा , अरविन्द तिवारी, पुष्पेन्द्र जी, कमलाकर गौतम, मनोज वर्मन, मिन्टू सिंह के साथ अन्य स्वयंसेवकों ने पूरे विधि – विधान से पूजन – अर्चन कर दीपावली का पर्व पूरे भक्ति भाव से मनाया। संघ कार्यालय के सभागार में स्वयंसेवकों ने भगवान श्री गणपति, माता लक्ष्मी जी , भारत माता की झांकी सजाई थी। जिला संघ चालक के साथ सभी स्वयंसेवकों ने पूरे विधि विधान से पूजा किया। प्रतिमाओं को पुष्प, नैवेद्य अर्पित करके दीप प्रज्वलित कर भगवान विष्णु की ,लक्ष्मी माता की पूजा आराधना करके परिवार , समाज , देश में शांति,खुशहाली और मजबूती के लिये प्रार्थना करते हुए समवेत स्वर से भारत माता की आरती की और कार्यालय परिसर को दीपमालाओं से सुसज्जित किया।इसके उपरांत एक दूसरे को दीपावली की बधाईयां देते हुए
मिष्ठान्न वितरण किया और पटाखे फोड़े गये।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)