दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)बटाने पुल के डायवर्जन निर्माण में हो रही देरी पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई है। गुरुवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंची डीएम ने कार्य की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को 15 दिनों के भीतर हर हाल में काम पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा कि बटाने पुल से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। डायवर्जन में अनावश्यक देरी से आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। जनहित और सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए काम में तेजी लानी होगी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि काम के दौरान आने वाली हर समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। आम लोगों की सुविधा और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए।जिला पदाधिकारी ने साफ चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में डायवर्जन का काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।औरंगाबाद जिला प्रशासन ने दोहराया कि विकास कार्यों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और जनहित में पूरा करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



