
अमेठी में एटीएम से निकले नकली नोट :200 के नोट पर लिखा – फुल आफ फन , पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत
समाज जागरण
अमेठी
एक तरफ जहां पूरी अमेठी दीपावलीकी खुशियां मनाने में जुटी है तो वही दूसरी तरफ अपने परिवारों के लिए जरूरत का सामान खरीदने आये लोगों को बैक लूटने में लगे थे। अमेठी कस्बे के मुंशीगंज रोड सब्जी मंडी के पास लगे एक बैक के एटीम से 200 – 200 के दो नोट नकली निकले तो ग्राहकों में अफरा तफरी मच गई । ग्राहकों ने इस सम्बंध में अमेठी कोतवाली से शिकायत की है। शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अमेठी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी।
कई लोगों के निकले नकली नोट
पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कस्बे के मुंशीगज रोड सब्जी मंडी के पास इंडिया वन एटीम का है। जहां आज कई लोग एटीम में पैसा निकालने गये तो दो दो सौ के नकली नोट निकालने लगे। एक के बाद कई ग्राहकों के एटीम से नकली नोट मिले जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया । देखते ही देखते भारी भीड़ उमड़ पड़ी । एटीम मशीन से नकली नोट पाने के बाद कुछ लोगों ने शोशल मीडिया पर फोटो और वीडियों वायरल कर बैंक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
उपभोक्ताओं ने बैंक को दी जानकारी
एटीएम मशीन से नकली नोट मिलने के बाद उपभोक्ताओं ने तुरन्त इसकी सूचना अमेठी कोतवाली पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची । जब एटीएम से पैसा इसकी सूचना अमेठी कोतवाली पुलिस को दी। सबसे बड़ी बात रही कि जिस समय एटीएम से नकली नोट निकल रहे थे। उस समय एटीएम मशीन के पास कंपनी का कोई गार्ड मौजूद नहीं था।
एटीएम से पांच हजार रुपए निकलने आये युवक किशन विश्वकर्मा ने कहा कि हमने इंडिया 1 एटीएम से पांच हजार रुपये निकले लेकिन उसमें 2 सौ रुपए का एक नोट डुप्लीकेट निकला। इतना ही उसके बाद भी एक युवक ने पैसे निकाला तो उसका भी 2 सौ का एक नोट डुप्लीकेट निकाला । नोट निकले के बाद उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले में कार्रवाई की बात कर रहीं है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



