google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Big Breaking: हिन्दू आस्था से खिलवाड़, मूर्ति तोड़फोड़, पुजारी भी गायब, भारी पुलिस बल मौके पर

दैनिक समाज जागरण
गया से रमेश कुमार

बिहार से बड़ी खबर मंदिर में मूर्ति के साथ तोड़-फोड़, मंदिर के पुजारी भी मंदिर से लापता। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद।

गयाजी के फल्गु तट के पूर्व प्रसिद्ध सीताकुंड के पास पंचदेव धाम में हिंदुओं के आस्था से खिलवाड़ करने का कुकृत्य करते हुए मंदिरों में भगवान की मूर्तियों को तोड़ने का कार्य किया गया है। साथ ही मंदिर के पुजारी रत्नेश्वरानंद जी को भी ग़ायब कर दिया गया ,उनके साथ कुछ अनहोनी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

उक्त स्थल पर बढ़ते तनाव को देखते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार, एएसपी मनीष कुमार, एसडीपीओ वजीरगंज सहित पुलिस दल बल के साथ कैम्प किये हुए हैं। वहीं समाजसेवी एवं बजरंग दल से जुड़े मुन्ना सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ भूमाफिया की नज़र शुरू से ही इस जमीन पर है। इनलोगो के द्वारा फ़र्ज़ी कागजात बना कर ज़मीन को बेचने का काम किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)