google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया(आठवले)के पंचकूला के जिलाध्यक्ष बने डॉक्टर स्वामी चरण

अश्विनी वालिया
पंचकूला : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया(आठवले) ने हरियाणा में अपने विस्तार की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए पंचकूला जिले का अध्यक्ष घोषित किया है। पार्टी ने क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डॉ स्वामी चरण को जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। उनको यह जिम्मेवारी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली द्वारा दी गई है। रवि कुंडली ने बताया कि समाज में डॉक्टर स्वामी चरण की निस्वार्थ सेवा भावना को देखते हुए उनको रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के पंचकूला जिला के अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि डॉक्टर स्वामी चरण इस जिम्मेवारी को कुशलतापूर्वक निभाते हुए पंचकूला जिले में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का एक मजबूत संगठन खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के मार्गदर्शन में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरियाणा में सभी जिलों में अपना मजबूत संगठन तैयार करने की दिशा में बढ़ रही है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्वनी वालिया ने बताया कि पार्टी तेजी से हरियाणा की जनता के बीच में लोकप्रिय हो रही है जिसका सारा श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को जाता है।
पंचकूला जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के बाद डॉक्टर स्वामीचरण और उनके साथियों ने बिटना गांव स्थित संत रविदास मंदिर में जाकर माथा टेका। इस मौके पर पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चौधरी,दलजीत सिंह मरड व मंजू सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)