समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने हेतु ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों, एवं ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक किया गया।
बैठक मे संयुक्त बीडीओ श्री वर्मा ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 से 31 जुलाई 2025 तक चलाए जाने वाले दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु सभी ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों, एवं ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा यथोचित सहयोग किए जाने एवं हरहुआ ब्लॉक को वेक्टर जनित रोगों से मुक्त रखने की अपील किया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार ने पिछले संचारी रोग नियंत्रण अभियान अप्रैल 2025 माह का फीडबैक साझा करते हुए बताया कि 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आशा और आंगनवाड़ी घर -घर सर्वे कर बुखार के रोगियों, क्षय रोगियों के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुष्ठ रोग, कालाजार, फाइलेरिया के लक्षण वाले रोगी, कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करेंगी।जिसमे ग्रामप्रधान,पंचायत सहायक व स्तरीय अधिकारी सहयोग करेंगे जिससे शत प्रतिशत संचारी रोगों को समय से रोका जा सकेगा।
बैठक में मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रवि सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता,मलेरिया निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राकेश कुमार, ग्राम प्रधान मधुबन यादव सहित सभी प्रधान ,ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक लोग उपस्थित रहे।



