अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई।* कुरुक्षेत्र जिले की न्यू कॉलोनी की डा.बबीता सिंधानियां पंजाब के धुरी शहर में आयोजित टीवी रियालिटी शो “किसमेे कितना है दम” के ग्रैंड फिनाले में गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान का खिताब हासिल किया है। गायन प्रतियोगिता में कई राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जहाँ डॉ. बबीता सिंघानियां के गीत – अगर मुझसे मोहब्बत है ने सभी का मन मोह लिया। यह प्रतियोगिता कई चरणों में आयोजित की गई थी जिसमें डॉ. बबीता सिंघानियां ने हर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज अपने नाम किया। डॉ.बबीता के अनुसार प्रतियोगिता की शुरुआत प्रथम व द्वितीय राऊंड बिरला ओपन मांइड इन्टरनेशनल स्कूल असंध रोड राजौंद में हुआ तथा तृतीृय और चतुर्थ राउंड एम.डी.एन. ग्लोबल स्कूल, बिहाइंड गुलमोहर सिटी, डियोड खेडी रोड,़ कैथल में हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड पंजाब के धुरी स्थित प्रिंस विले में हुआ। जहाँ डॉ बबीता सिंधानिया ने गायन के दम पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ग्रैंड फिनाले का खिताब अपने नाम किया। डॉ सिंघानियां की इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता, पति और परिवार जनों ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सफलता इसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। शहर वासियों ने भी डॉ. बबीता की सफलता पर उनकी कडी मेहनत और जज्बे को सलाम करते हुए कहा है कि डॉ. बबीता नेे कालोनी क्षेत्र और शहर का नाम रोशन किया है हमे इन पर गर्व है। और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते रहेगें। इस अवसर पर जीएनकेसी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ.अमित जोशी, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा शर्मा, डॉ. कविता चौहान, मनीषा, रीशु गोयल, कनिका रानी, गीता, मोनिका, मिनल, रीया जोशी, संजय कामरा एवं महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी डॉ. बबीता सिंघानिया को बघाई दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



