हरियाणा/ हिसार ( राजेश सलूजा) : रोटरी क्लब बरवाला के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर के पीछे ढीगडा अस्पताल बरवाला के प्रांगण में डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस मनाया गया । इस दिवस पर सभी रोटेरियन एवं सम्मानित पात्र डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस दिवस को यादगार पल बनाया । इस कार्यक्रम के प्रौजेक्ट चेयरमैन रोटरी क्लब बरवाला के फाऊंडर रोटेरियन डॉक्टर सुरेंद्र कक्कड़ रहे। रोटरी नव वर्ष एवं नई कार्यकारिणी की शुरुआत गऊमाता की सेवा के साथ सवामणी लगाने के बाद यह दूसरा प्रौजेक्ट था । इस कार्यक्रम में सम्मान के पात्र सभी डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया । रोटरी क्लब के डिप्टी गवर्नर रोटेरियन विक्की रहेजा ने अपने संबोधन में डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस की सभी को बधाई दी और डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप बताया। अध्यक्ष रोटेरियन ओमप्रकाश वधवा ने अपने सम्बोधन में सम्मानित पात्रों के अच्छे स्वास्थ्य एवं दिर्घायु की मंगलकामना की और अपने अपने क्षेत्र में अच्छे से अच्छा करने की अपील की । डॉ प्रेम मेहता ने भी अपने वक्तव्य में कहा कि इस दिन हम सब प्रण ले कि दीनदुखी और जरूरतमंद को मेडिकल सेवा देकर पुण्य के भागीदार बनें । इस अवसर पर डॉ प्रेम मेहता, डॉ सुधीर कथूरिया, डॉ विकास संदूजा,डॉ कुश ढिगड़ा, चार्टर्ड अकाउंटेंट हिमांशु पाहुजा व चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित छाबड़ा को समानित किया गया । इस अवसर पर डिप्टी गवर्नर विक्की रहेजा, अध्यक्ष ओमप्रकाश वधवा, सचिव डॉक्टर अभिषेक सरदाना, कोषाध्यक्ष अमन मेहता, कृष्ण पिलानी, सरदार बेअंत सिंह, सोमू रहेजा, देवेन्द्र गिल, राजकुमार बजाज, पवन ढिगड़ा, मनोहर जावा, सुरेश जावा, राजेश मनूजा, अर्पित जावा, तुषार वधवा एवं महेन्द्र सेतिया आदि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



