google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोतीबाग काली मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज जिला अंतर्गत हनुमान नगर स्थित मोतीबाग काली मंदिर प्रांगण में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवक ललितेंद्र भारतीय ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को नमन किया।


इस मौके पर वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कमलेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और समानता के बिना समाज का विकास संभव नहीं है, और यही संदेश बाबा साहेब ने देश को दिया है।


विज्ञान शिक्षक रूपेश कुमार झा ने कहा कि नई पीढ़ी को डॉ. आंबेडकर के विचारों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया, जिससे लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।


इस अवसर पर चर्चित अमीन, पद्मा भारतीय (शिक्षिका), सुनील कुमार झा (स्टेशन मास्टर) सहित सैकड़ों मोतीबाग निवासी उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता और समरसता के संकल्प के साथ हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)