वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
ठाकुरगंज नगर स्थित नेताजी सुभाष मार्केट परिसर में मंगलवार को अंबेडकर विचार मंच, ठाकुरगंज के तत्वावधान में भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की स्थापना का संकल्प लिया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अधिवक्ता शिशिर कुमार दास ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए वर्तमान में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के सिद्धांतों को अपनाने पर बल दिया।
मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को एक सशक्त संविधान देकर समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाया, जो आज भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अहमद हुसैन ने डॉ. अंबेडकर के जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया। अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर यादव ने कहा कि बाबा साहेब का सपना एक ऐसे भारत का था, जहां सभी को समान अधिकार और सम्मान मिले।
कार्यक्रम में जदयू के युवा प्रदेश महासचिव प्रशांत पटेल, भाजपा युवा नेता गौरव गुप्ता, नियाज़ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आसिफ सईद, प्रोफेसर दिलीप यादव, वार्ड पार्षद दिलीप सिंह, चुरली के सरपंच राजीव पासवान, सखुआडाली के सरपंच नासिर अहमद, नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल सिंह, भातगांव के पूर्व मुखिया बुधन पासवान, पूर्व वार्ड पार्षद अनिल महाराज, रीना कर्मकार, शिवानी चौधरी, मीरा चौधरी, दिलीप बासफोर, स्वरूप गांगुली, जय शंकर भारती, मो. निजामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुरारी साह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मनोज पासवान, अमरजीत चौधरी, प्रमोद राम, शिवा पासवान, राजू राम, अलबेला पासवान सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



