google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा के घर पहुंचे डाक्टर सानंद सिंह,दी श्रद्धांजलि

सत्यदेव ग्रुप्स के द्वारा एक पुत्र को नि: शुल्क शिक्षा की ब्यवस्था

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

भारतीय जनता पार्टी के बाराचवर मंडल द्वितीय के अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा जी के असामयिक निधन के बाद लोगों के उनके पैतृक गांव पहराजपुर पहुंचने का क्रम जारी है। सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह ने पहराजपुर पहुंच कर उनके शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।स्व0 ओमप्रकाश कुशवाहा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात उन्होंने
स्व0 ओमप्रकाश कुशवाहा के एक बच्चे की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी लिया। उन्होंने कहा की
क्षेत्र में कहीं भी किसी के साथ आई विपदा में ,सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर की ओर से, प्रत्येक वर्ष कुछ बच्चों को पढाने की जिम्मेदारी ली जाती है ।
मंडल अध्यक्ष के छोटे बेटे की पढ़ाई में लगभग₹100000 या अधिक भी ,जो खर्च आएगा, उसे सत्यदेव कॉलेज गाजीपुर की ओर से वहन ,किया जाएगा ।
प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह ने परिवार को भरोसा दिया ,की डिप्लोमा इंजीनियरिंग चाहे, डिप्लोमा इन फार्मेसी किसी भी तरह की कोई शिक्षा की आवश्यकता है उसमें बिना पैसे के नि:शुल्क पढ़ाई की हम जिम्मेदारी लेते हैं ।
उन्होंने कहा की आज इस दुख की घड़ी में, आपके दुख को हम समाप्त नहीं कर सकते ,लेकिन उसे कुछ कम करने का और परिवार के लिए संबल बनने का हम सभी मिल करके काम करेंगे।इस मौके पर पूर्व प्रधान रणजीत कुशवाहा, डाक्टर बिजेंद्र कुमार सिंह प्राचार्य डाक्टर राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज अध्यात्मपुरम गाजीपुर एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)