पूर्णियां।
75 वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर हरिओम स्पोर्ट्स एकादमी के सौजन्य से आयोजित गणतंत्र कप कैरमबोर्ड प्रतियोगिता स्थानीय विशाल कॉम्प्लेक्स होदा मार्केट खीरु चौक भट्टा बाजार पूणिया में आयोजित हो रही है। ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक सह आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि गणतंत्र कप कैरमबोर्ड प्रतियोगिता 2024 का फाइनल मुकाबला गणतंत्र दिवस समारोह के दिन 26 जनवरी को आयोजित किया गया है।
गणतंत्र कप कैरमबोर्ड प्रतियोगिता में कैरमबोर्ड के खिलाड़ियों की उत्साह देखने लायक है। काफी संख्या में खेल प्रेमी खेल देखने आ रहें हैं। खिलाड़ी की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। रोमांचक मुकाबले भी खेल भावना से खेली जा रही है।
मैच परिणाम
ओपन टू ऑल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में डॉक्टर शहजाद दानिश ने कूककू को 30-26 से हराकर दुसरे चरण में प्रवेश किया।
डॉ मोगेश ने राहुल को 30-24 हराकर दुसरे चरण में प्रवेश किया।
दिनांक 11/01/2024 को खेले जाने वाले मुकाबला इस प्रकार हैं :-
- बब्लू डे रमेश बनाम अफताब आलम
- अनुज भारती बनाम राजु के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
मैच रेफरी मो मंजर मोहशिम, सैदय जब्बार हुसैन एवं मो नैयर अली थे।
इस अवसर पर उपस्थित मो जमाल हुसैन, एम एच रहमान साहब, अब्बू आलम, एस एस प्रसाद “पिंटू”, जितेन्द्र कुमार सिन्हा “गोपी” अजय कुमार सिन्हा, फुलटू के साथ – साथ काफी संख्या में खेल प्रेमी गण उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



