जैतो,6 अप्रैल( रघुनंदन पराशर): मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय फिरोजपुर के सभागार में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान फिरोजपुर मंडल की उपलब्धियों और परिचालन उत्कृष्टता को प्रस्तुत किया गया। मीडिया को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने वित्तीय वर्ष का विवरण दिया,जो माल ढुलाई, महत्वपूर्ण अवसंरचना विस्तार और यात्री सुरक्षा व सुविधा में उल्लेखनीय सुधारों से परिभाषित रहा। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग विभाग
में 76.77 किमी ट्रैक का नवीनीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इससे रेल संचालन सुरक्षित, तेज और सुचारु बनता है साथ ही समयपालन में सुधार होता है। अमृतसर-खेमकरण सेक्शन तथा जलंधर-होशियारपुर सेक्शन के कुल 116.2 रूट किलोमीटर सेक्शन में अधिकतम गति को बढ़ाकर 110 किमी/घंटा किया गया। इससे यात्रियों को तेज, समयबद्ध और सुविधाजनक यात्रा अनुभूति मिलेगी। लुधियाना-जलंधर-पठानकोट सेक्शन में कुल 85.2 किलोमीटर क्षेत्र में सुरक्षा फेंसिंग स्थापित की गई है। इससे अनधिकृत प्रवेश एवं पशुओं की आवाजाही पर रोक लगी है और रेल संचालन अधिक सुरक्षित व निर्बाध हुआ है। मुक्तसर व कोटकपूरा में 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज चालू कमीशनिंग की गई। 87 स्टेशनों पर पैसेंजर लूप लाइनों का अपग्रेडेशन किया गया। जिससे रेल परिचालन की क्षमता में वृद्धि हुई है।डीआरएम संजीव कुमार ने कहा कि फिल्लौर, होशियारपुर, कपूरथला व मोगा में फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग
का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। संरक्षा विभाग
उच्च स्तरीय सुरक्षा के साथ रेल संचालन:सुरक्षा विभाग का मुख्य उद्देश्य “शून्य सहनशीलता” नीति के साथ रेल संचालन करना है। मंडल में विभिन्न स्थानों पर फ्रंटलाइन स्टाफ की जागरूकता हेतु कुल 69 सेफ्टी सेमिनार एवं शंटिंग मेला (फील्ड डेमोंस्ट्रेशन सत्र) आयोजित किए गए।लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों के लिए 47 काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए, जिसके परिणामस्वरूप की घटनाओं को प्रभावी रूप से समाप्त किया गया। आपदा प्रबंधन एवं मॉक ड्रिल:30 अक्टूबर 2025 को के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के बाद समीक्षा कर सुधारात्मक रणनीतियां तैयार की जाती हैं।दिनांक 06.12.2025 को सिविल डिफेंस दिवस मनाया गया, जिसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन एवं जन सुरक्षा में सिविल डिफेंस की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना था। निरंतर निगरानी प्रणाली:रात्रि निरीक्षण
मंडल सुरक्षा बैठकें प्रत्येक माह कर्मचारियों को सम्मानित करने की प्रणाली ने सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कुल 54 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया है।चिकित्सा विभाग मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का संचालन शुरू किया गया। ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण नियंत्रण बेहतर हुआ है तथा सर्जरी की गुणवत्ता व सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
मंडल चिकित्सालय में आर्थोस्कोपी सर्जरी की सुविधा शुरू की गई। यह एक आधुनिक तकनीक है जिसमें छोटे चीरे लगाकर, बिना जोड़ को पूरी तरह खोले, कम दर्द के साथ जल्दी रिकवरी होती है। उन्होंने कहा कि मंडल चिकित्सालय में अब यूएसजी, ब्रोंकोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी एवं एंडोस्कोपी जांचे इन-हाउस की जा रही है।
कुल 1, 76, 536 ओपीडी मरीजों की जांच की गई। कुल 2,466 इंडोर मरीजों की जांच की गई। कुल 408 स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 4,534 व्यक्तियों की जांच की गई। आयुष्मान योजना के तहत 49 मरीज एवं 38 निजी मरीजों का उपचार किया गया, जिससे अब तक कुल ₹9,95,081/- का राजस्व अर्जित हुआ। मंडल चिकित्सालय में 430 कर्मचारियों को सीपीआर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
मंडल चिकित्सालय में अब तक कुल 352 सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है।
वाणिज्य विभाग में कुल राजस्व:
फिरोजपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष में लक्ष्य से अधिक प्रदर्शन करते हुए ₹3382.65 करोड़ का राजस्व अर्जित किया।यात्रियों की संख्या वित्तीय वर्ष के दौरान कुल ₹4.85 करोड़ यात्रियों की बुकिंग की गई। यह आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य 4.10 करोड़ यात्रियों की तुलना में 18.22% अधिक है। टिकट जांच से प्राप्त राजस्व के बारे में बताया कि
वित्तीय वर्ष 2025–26 में टिकट जांच से ₹31.51 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जो निर्धारित लक्ष्य ₹30.66 करोड़ के मुकाबले 2.77% अधिक है।
नई ट्रेनों का संचालन की जानकारी देते हुए संजीव कुमार ने कहा कि गाड़ी संख्या 14622 (फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड़): 13.06.2025 से प्रारंभ। गाड़ी संख्या 14626, (फिरोजपुर-हरिद्वार):18.06.2025 से प्रारंभ। वंदे भारत 26406/05 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर) 11.08.2025 से प्रारंभ।अमृत भारत 14628 (छेहरटा -सहरसा) 22.09.2025 से प्रारंभ। वंदे भारत 26462/61 (फिरोजपुर कैंट-दिल्ली): 08.11.2025 से प्रारंभ। मंडल रेल की नई पहल
में नसराला रेलवे स्टेशन पर गुड्स शेड का विकास किया गया। यहां ऑटोमोबाइल हैंडलिंग टर्मिनल विकसित किया गया। फिरोजपुर मंडल में लॉजिस्टिक्स को सुदृढ़ करने हेतु सुचीपिंड स्थित बीपीसीएल के जीसीटी को चालू किया गया।
• फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत नूरमहल रेलवे स्टेशन पर नये गुड्स शेड निर्माण कार्य पूर्ण किया गया।विभिन्न स्टेशनों पर ऐप आधारित टैक्सियों के लिए पार्किंग, कैटरिंग स्टॉल, मल्टी पर्पज स्टॉल, फूड वैन, ऐसी वेटिंग हॉल, प्रधान मंत्री जन औषधि केंद्र, डिजिटल लॉकर कॉन्ट्रेक्ट, पार्सल स्कैनिंग कॉन्ट्रेक्ट इत्यादि की सुविधा प्रदान की गई। कार्मिक विभाग
वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान विभिन्न माध्यमों से कुल 3,854 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया।
• रेलवे सैलरी पैकेज (RSP) के अंतर्गत 01 कर्मचारी के परिवार को ₹1 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।रेलवे भर्ती बोर्ड/रेलवे भर्ती सेल के माध्यम से 132 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। अनुकंपा के आधार पर 34 कर्मचारियों को नियुक्ति प्रदान की गई।परिचालन विभाग में एफबीआई की पहली खाद्यान्न विशेष ट्रेन अजितवाल स्टेशन से अनंतनाग (कश्मीर) के लिए रवाना की गई।कॉनकोर के फिल्लौर टर्मिनल से चेन्नई, कोलकाता एवं हैदराबाद के लिए पहली बार बासमती चावल कंटेनरों में लोड किया गया। अब तक कुल 4 रेक लोड किए जा चुके हैं। कुल 354 एनएमजी रेकों में ट्रैक्टरों की लोडिंग की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 36.15% अधिक है। विभिन्न वस्तुओं अर्थात आलू (600%), कागज (110%) एवं भूसी (100%) की लोडिंग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
मालगाड़ियों की औसत गति में 21% की वृद्धि दर्ज की गई।
मोगा से 10 इंडेंटेड पार्सल ट्रेनों का संचालन किया गया। सिग्नल एवम् दूरसंचार
सिग्नलिंग प्रणाली का उन्नयन एवं आधुनिकीकरण वेरका स्टेशन पर मैकेनिकल इंटरलॉकिंग के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली लागू की गई। इससे सिग्नलिंग अधिक सुरक्षित व स्वचालित हुई है और ट्रेन संचालन बेहतर हुआ है।जंडियाला, सुरानस्सी, गोराया, हमीरा एवं टांगरा स्टेशनों पर स्टेशन सिग्निलिंग के डिजिटल केन्द्रीकरण प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इस प्रणाली से संचालन आधुनिक, तेज एवं सुरक्षित हुआ है, जिससे ट्रेन संचालन की दक्षता और विश्वसनीयता में वृद्धि हुई है।
• लेवल क्रॉसिंग सुरक्षा में सुधार
मंडल में 5 लेवल क्रॉसिंग गेटों को इंटरलॉक किया गया है। 13 स्थानों पर मैकेनिकल बैरियर के स्थान पर इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर लगाए गए है। इंटरलॉक होने से गेट बंद होने पर ही ट्रेन को सिग्नल मिलता है, जिससे सुरक्षा बढ़ती है। उन्होंने कहा कि यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हुआ है। मंडल के 73 स्टेशनों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम उपलब्ध कराया गया। यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की सही जानकारी मिलती है। कपूरथला, फाजिल्का, फरीदकोट, ढंडारी कलां, फिल्लौर, और मुक्तसर स्टेशनों पर नए कोच इंडिकेशन बोर्ड स्थापित किए गए। इससे यात्रियों को कोच की सही स्थिति की जानकारी मिल जाती है, जिससे चढ़ने-उतरने में सुविधा होती है। कपूरथला, फाजिल्का, फरीदकोट, ढंडारी कलां, फिल्लौर, लुधियाना और मुक्तसर स्टेशनों पर नए ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड स्थापित किए गए। जिससे यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान और प्लेटफॉर्म की सही जानकारी मिलती है।
यांत्रिक (सी एंड डब्लू ) सभी प्राथमिक एलएचबी कोचों में, एसी कोचों के शौचालय में स्मोक डिटेक्टर तथा ब्रेक वाल्व से जुड़े वीईएसडीए सिस्टम की स्थापना की गई है। फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में कोच वॉशिंग प्लांट स्थापित किया गया है। जिससे ट्रेनों के कोचों की साफ-सफाई बेहतर हुई है और यात्रियों को स्वच्छ और आरामदायक यात्रा अनुभूति मिल रही है। इलेक्ट्रिक (टीआरडी एंड आर एस ओ) बढ़ती हुई इलेक्ट्रिक ट्रेनों को सुचारु रूप से बिजली देने हेतु पाजियां, बाहमनी वाला और रोमाना अलबेल सिंह में ट्रैक्शन पावर सब-स्टेशन शुरू किए गए हैं। क्रू (लोको पायलट) की ड्राइविंग कौशल को बेहतर बनाने के लिए नया आईटी आधारित प्रशिक्षण सिस्टम शुरू किया गया है।
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल)6 जून, 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू और कश्मीर में चेनाब पुल, अंजी खड़ पुल सहित उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का पूर्ण उद्घाटन किया और वंदे भारत एक्सप्रेस (श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा- श्रीनगर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की मदद के लिए एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ARF) को बहुत कम समय में तैयार किया गया। इस दौरान फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ट्रेन संचालन में बेहतरीन काम किया, जिससे उनका मनोबल भी बढ़ा। बाढ़ के समय भी उनकी मेहनत से फिरोजपुर मंडल में रेल सेवा और कनेक्टिविटी पर बहुत कम असर पड़ा। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल प्रबंधक संजीव कुमार जानकारी देते हुए।



