google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीएसपी रोहतास सिहाग ने बरवाला में नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान



 हिसार (राजेश सलूजा) : डीएसपी रोहतास सिहाग द्वारा नशे के खिलाफ बरवाला में पुलिस स्टेशन के सामने स्थित झुग्गी झोपड़ी में जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। बरवाला में चलाए इस जागरुकता अभियान में डीएसपी रोहतास सिहाग ने झुग्गी झोपड़ी में रह रहे परिवारों से नशा ना करने और ना ही नशे से बनी चीजों हेरोइन, स्मैक, अफीम, सुल्फा व गांजा आदि की बिक्री ना करने बारे जागरूक किया और कहा कि नशे की लत लगने से पूरा परिवार तबाह हो जाता है और शरीर भी खोखला हो जाता है। डीएसपी रोहतास सिहाग ने इन लोगों को चेताते हुए कहा कि अगर कोई भी नशे सबंधी चीजों की बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी रोहतास सिहाग ने इन लोगों को हेरोइन, स्मैक, अफीम, गांजा व सुल्फा  आदि का सेवन ना करनेऔर ना ही बिक्री करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिस के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

[dflip id=”1961″][/dflip]


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)