google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साफ सफाई न होने से अमृत उद्यान में गंदगी का अम्बार

समाज जागरण

राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के धनसीरिया के सरदार पटेल स्टेडियम के परिसर में अमृत उद्यान में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ सफाई सालों से नहीं हुई है। साफ सफाई न होने से अमृत उद्यान में बड़े-बड़े घास ऊग गए हैं। देखा जाए तो 5 साल बीतने को है लेकिन साफ सफाई न होने से अब यहां पर लोग आना नहीं चाह रहे हैं। अमृत उद्यान परिसर में दो महापुरुष की प्रतिमा लगी हुई है जिसमें लौह पुरुष सदैव वल्लभभाई पटेल और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है जहां पर चारों तरफ गंदगी और बड़े-बड़े घास ऊ गए हैं। और इसी परिसर में जिम का निर्माण भी किया गया है लेकिन जहां पर घास लगाना चाहिए था वहां पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है।

जिम परिसर में गिट्टी के स्थान पर घास लगाना चाहिए था लेकिन ग्राम प्रधान ने कुछ नहीं किया अब साफ सफाई की नहीं हो रही है। जिम में लगे कसरत वाले मशीनों में बैरिंग खराब हो चुकी है साल बीत गए लेकिन अभी तक नया बैटिंग नहीं लगाया गया है कभी भी दुर्घटना हो सकती है लेकिन ग्राम प्रधान को इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इसके अलावा कसरत करने वाले भी ग्रामीण अब यहां आना नहीं चाह रहे हैं। लाखों रुपए की लागत से बना अमृत उद्यान शोपीस बनकर रह गया है ब्लॉक के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं साफ-सफाई सालों से नहीं हो रही है। इस संबंध में जब रेडियो पंचायत श्री कृष्ण उपाध्याय से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है बुधवार के दिन मौके पर जाकर मुआयना किया जाएगा। अगर ऐसा है तो अमृत उद्यान की साफ सफाई कराई जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)