समाज जागरण
राजगढ़ मीरजापुर/ शकतेशगढ़ क्षेत्र के सबसे युवा चर्चित चेहरा समाजसेवी मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह छोटू पटेल के द्वारा प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथिबतौर शामिल हुए।
शिवकुमार फाउंडेशन मिर्जापुर के तत्वाधान में बी. एल. जे ग्राउंड महुरिया में कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल मैनेजिंग डायरेक्टर शहनाई ग्रुप रामपुर सक्त्तेसगढ़ का आगमन हुआ। कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया गया। जहां उनके द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी एवं एक लाख रुपये कमेटी द्वारा तथा उपविजेता को पचास हजार रूपये शहनाई कंस्ट्रक्शन के द्वारा दिया गया।
मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेले।खेल ही एक ऐसा माध्यम है जहां पर छोटा बड़ा कोई नहीं होता है। हर कोई को अपना हुनर दिखाने को मौका मिलता है। खेल खेलने से शारीरिक क्षमता और मानसिक विकास होता है। खेल कोई भी हो हर जगह शरीर का विकास और युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है सबसे ज्यादा खेल खेलने वाला क्रिकेट है जहां पर गांव से लेकर शहर से लेकर गली मोहल्ले तक क्रिकेट खेला जाता है। अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल के द्वारा समय-समय पर मीरजापुर जिले के कोई भी गांव या मोहल्ला हो इनको समस्या के बारे में अवगत कराने पर तुरंत शहनाई परिवार को मौके भेज कर कार्य को पूरा कराया जाता है और क्षेत्र के सबसे चर्चित युवा चेहरे के रूप में और समाज सेवा के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।पुरस्कार वितरण समारोह में पंकज यादव, परवेज खान, अजय कुमार सिंह शहनाई परिवार, अरविंद यादव हजारों लोग उपस्थित रहे।



