डंफर चालक की सड़क दुर्घटना में हुए मौत के बाद ग्रामीणों ने शनिवार को डीवीसी बोकारो थर्मल एस पौंड में शव के साथ किया आंदोलन,छाई ट्रांसपोर्टिंग करवाया बंद,मुआवजा व नियोजन की मांग
एंकर :
बोकारो थर्मल एस पौंड से छाई लेकर रामगढ़ की ओर जा रहे हाइवा डंफर चालक मनोज नायक की मौत शुक्रवार की संध्या जारीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ समीप सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने शनिवार को डीवीसी के बोकारो थर्मल एस पौंड में शव के साथ आंदोलन किया। आन्दोलन के कारण थर्मल एस पौंड से होने वाली छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को भी ठप हो गया है। घटना से आक्रोशित कांग्रेस नेत्री पम्मी सिंह ने कहा है:- बाइट कांग्रेस नेत्री पम्मी सिंह
परिजनों ने बताया है कि मृतक चालक लॉर्ड्स कम्पनी के अधीन बोकारो थर्मल एस पौंड से डांफर के द्वारा छाई ट्रांसपोर्टिंग का काम करता था। मृतक डंफर चालक कुरुकपानिया का रहने वाला था। आंदोलन कर रहे मृतक चालक के परिजनों सहित जनप्रतिनिधियो का कहना है कि जब तक कंपनी के अधिकारी वार्ता कर उचित मुआवजा एवं नियोजन नहीं देंगे तब तक छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप रहेगा। मृतक चालक का दो पुत्र है। चालक अपने परिवार के अकेला ही कमाने वाला व्यक्ति था।
वही घटना की सूचना मिलने के बाद बेरमो प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घांसी, मुखिया विकास सिंह उर्फ बबलू सिंह,सीमा देवी,मंजूर आलम सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे ll
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



