भुनेश्वर कुमार महातो, संवाददाता- समाज जागरण
डुमरी / बेरमो : डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के निजी सहायक संजय महतो ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञापित कर बताया कि बोकारो जिला खनिज न्यास परिषद (डीएमएफटी) की महत्वपूर्ण बैठक में माननीय विधायक डुमरी, जयराम कुमार महतो जी ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। विधायक महतो जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, इसके बावजूद वे स्वयं बैठक में उपस्थित हुए और क्षेत्र के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता एवं विकास के प्रति गहरी संवेदनशीलता का परिचय दिया। उनकी यह उपस्थिति जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को स्पष्ट दर्शाती है। वही बैठक के दौरान विधायक महोदय ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने डीएमएफटी फंड से संचालित निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर गंभीर चिंता प्रकट की और संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी लंबित योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए, ताकि जनता तक विकास का वास्तविक लाभ पहुंच सके। शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विधायक महतो जी ने बैठक में एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि डीएमएफटी फंड के माध्यम से अनुबंध आधारित शिक्षकों की नियुक्ति तत्काल प्रारंभ की जाए, ताकि डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नावाडीह और चंद्रपुरा प्रखंडों के विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना क्षेत्र का भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता, इसलिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है। विधायक महतो जी ने यह भी कहा कि डीएमएफटी का उद्देश्य सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि खनन प्रभावित ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारना है, जिसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना को समान महत्व देना होगा। साथ ही विधायक महतो जी ने भरोसा दिलाया कि जनहित, शिक्षा एवं विकास से जुड़े मुद्दों को हर मंच पर मजबूती से उठाते रहेंगे और डुमरी विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण समर्पित रहेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



