शिव शक्ति मित्र मंडल में दुर्गा पूजा पंडाल पर आरती कर मनौती मांगी
समाज जागरण
अभिषेक तिवारी
अमेठी
अमेठी जनपद के क्षेत्र में बन्दोइया दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी बरसात के बावजूद भक्तों की आस्था बरसात पर पड़ी भारी क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण अंचलों में विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालुओं ने माता रानी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन व विधि विधान से पूजा अर्चना आरती कर मन्नते मांगी।
कस्बा स्थित बन्दोइया पर शिव शक्ति पूजा पंडाल पर ग्रामीणों में मातारानी का दर्शन व विधि विधान से पूजा अर्चना आरती कर मनौती मांगी इसी क्रम में महेश तिवारी अविनाश तिवारी आयुष तिवारी अनिल तिवारी उत्कर्ष तिवारी दुर्गेश राकेश अंश राम ओम मोहन मिश्र सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया वहीं कस्बे के मां शिव शक्ति दुर्गा पूजा पंडाल सहित कस्बे में लगे दर्जनों मां दुर्गा पूजा के पंडालों पर उमड़ी भीड़ बरसात के बावजूद भी भक्तों की आस्था भारी पड़ी वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र के बन्दोइया गांव में लगे मां दुर्गा पूजा पंडाल पर माता रानी की पूजा अर्चना आरती की इस दौरान दुर्गा पूजा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया वही लगा मां दुर्गा पूजा पंडाल पर समिति के संयोजक महेश त्रिपाठी ने माता रानी की विधान से पूजा अर्चना कर आरती की एवं समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



