google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आनंदपुर ओपी थाना पुलिस ने गुहजोरा गांव से एक शराबी युवक को गिरफ्तार कर जुर्माना है हेतू भेजा जेल*

*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
चांदन/बांका/शराब एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एएसआई श्याम जी रजक व पुलिस बल के सहयोग से एक शराबी को गिरफ्तार कर जुर्माना हेतू रविवार को बांका जेल भेज दिया है।


इस आशय की जानकारी देते आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीते दिन शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर चांदवारी पंचायत अंतर्गत गुहजोरा गांव निवासी अरविंद दास पिता हुरो दास को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है,जिसे रेफरल अस्पताल कटोरिया में मेडिकल जांच करा गया। शराब पीने की पुष्टि होने पर शराबी अरविंद दास के विरुद्ध मध निषेध उत्पाद अधिनियम एवं सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर रविवार 9 अक्टूबर को पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)