समाज जागरण
जैतहरी। दिनांक 12.09.25 को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति के गांजा सप्लाई का काम करते है जो ग्राम खालबहरा खोराबाबा जंगल में रास्ता किनारे मोटरसायकल पल्सर विना नंबर कि खड़ी करके एक बैग एवं एक झोला में मादक पदार्थ गांजा लेकर बैठे हे ग्राहक का इन्तजार कर रहे हैं । सूचना पर थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये रवाना होकर उक्त संदेहियो को घेरा बंदी कर पकडकर नाम पुछा गया जो अपना नाम धीरपाल सिहं गोड़ पिता प्रमोद सिहं गोड़ निवासी महोरा थाना पैण्ड्रा रोड़ (छ.ग.) एवं दूसरा बिहारी लाल उर्फ गुड्डा गुप्ता पिता स्व बैजनाथ गुप्ता निवासी सोनमौहरी थाना कोतवाली अनूपपुर का होना बताये जिनके कब्जे से एक बैग एंव एक झोला मे रखे पोलीथीन के अंदर कुल 12.285 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 84000/-रू पाया गया जो उक्त आरोपियो का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है ।
उक्त कार्यवाही मे पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान के निर्देशन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन मे थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरी. अमर वर्मा, उनि अमरलाल यादव ,प्र आर 158 मनोज लकडा,आर 281 सोनू पर्ते , आर 288 विजय टाटू ,आर 250 नरेन्द्र जाट , आर 312 मनीष सिंह तोमर,आर 565 रवि हनोतिया की सराहनीय भूमिका रही ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



