google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तालाब में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से किया इनकार

दैनिक समाज जागरण
संभल। असमोली ग्राम सैंधरी में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के तालाब में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान अनूप सिंह (75 वर्ष) पुत्र मन्दरासी निवासी ग्राम सैंधरी के रूप में हुई। वे 24 सितम्बर की शाम से लापता थे।

ग्रामीणों ने बताया कि अनूप सिंह कभी-कभी शराब का सेवन करते थे और मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताए जाते थे। 25 सितम्बर की सुबह करीब 10:30 बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे तभी अचानक तालाब में शव दिखाई दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

शव की जेब से आधार कार्ड बरामद होने पर मृतक की पहचान सुनिश्चित हुई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया, जहां अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक के डूबने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि परिवारजन किसी भी जांच-पड़ताल को लेकर तैयार नहीं हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)