बंद हड़ताल पर नपाधिकारी को दिया ज्ञापन
अनूपपुर । नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई अनूपपुर की अध्यक्ष गजाला परवीन के नेतृत्व में निकाय के कर्मचारियों द्वारा आज से नगर पालिका परिषद प्रांगण के पास कलम बंद हड़ताल प्रारंभ की जा रही है।
बताया गया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनूपपुर को 26/3/2026 को ज्ञापन दिया गया एवं उसकी प्रतिलिपि कलेक्टर अनूपपुर,पुलिस अधीक्षक अनूपपुर,संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एंव विकास शहडोल एवं सुरेन्द्र सिंह सोलंकी प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश नगर निगम,नगर पालिका कर्मचारी संघ भोपाल को भी दिया गया।
ज्ञापन में लेख किया गया है कि नगर पालिका परिषद अनूपपुर में कार्यरत कर्मचारियो के साथ दिनांक 24/ 03/2026 को बैठक में समस्त कर्मचारियो ने इस बात को बताया की कार्यालय मे वह निरंतर कार्य करते चले आ रहे है एंव सेवा देते आ रहे है,किन्तु इन्हे समय पर न तो वेतन भुगतान किया जाता है ना ही सांतवे वेतनमान का एरियस का भुगतान व एनपीएस राशि जमा करवाया जा रहा है।
लगातार निकाय में कर्मचारियो द्वारा अपने लंबित वेतन भुगतान की मॉग किये जाने के बावजूद वेतन का भुगतान नही किया गया।जिससे कर्मचारियो के परिवारजनो के जीवन यापन करने में कई तरह की परेशानी हो रही है।
आरोप लगाया गया है कि जिम्मेदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियों के मामले में कतई सवेदनशील नही है।
कर्मचारियों ने ज्ञापन में लेख किया था कि निकाय अन्र्तगत कार्यरत कर्मचारियो का लंबित वेतन का भुगतान एंव वर्तमान वेतन का भुगतान 29/03/2026 से पहले नही किया जाता है,तो कर्मचारियों द्वारा कार्यालय के समीप टेन्ट लगाकर आज से समस्त कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनूपपुर की होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



