पर्यावरणविद डॉ कौशल ने पौधरोपण कर मनाया देश के प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती

समाज जागरण दीपक सरकार

चिपको मूवमेंट के दौरान पर्यावरणविद डॉ कौशल के घर दो बार पलामू पहुंचे थे देश के प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा

मेदिनीनगर। पलामू झारखंड
विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन ऑफ इंडिया डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने शुक्रवार को अपने मेदिनीनगर स्थित पर्यावरण भवन आवासीय परिसर के आकाश बाग और छतरपुर अनुमंडल के डाली पंचायत के कौशल नगर में नेशनल मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क व जैविक उद्यान विश्व का पहला पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर प्रांगण में भारत के महान पर्यावरण चिंतक व चिपको आंदोलन के प्रमुख नेता रहे प्रख्यात पर्यावरणविद पदमविभूषित स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की 100 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ थाईलैंड प्रजाति का आम का पौधा लगाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी संघर्षपूर्ण जीवनयात्रा को याद किया । डॉ कौशल ने कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा भारत के एक महान पर्यावरण-चिन्तक एवं चिपको आन्दोलन के प्रमुख नेता थे। उन्होने हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में वनों के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया।

उनकी पत्नी विमल बहुगुणा व कर्नाटक के पांडुरंग हेगड़े, अमेरिका के जॉर्ज जेम्स, उत्तराखंड धूम सिंह नेगी नेपाल के सरोज शर्मा,रामकृष्ण हेगड़े, चंद्रशेखर,भी उनके अन्दोलन से जुड़ी हुईं थीं। 1970 के दशक में पहले वे चिपको आन्दोलन से जुड़े रहे और 1980 के दशक से 2004 तक के दशक में टिहरी बाँध के निर्माण के विरुद्ध आन्दोलन से जुड़े रहे। बहुगुणा जी भारत के आरम्भिक पर्यावरण प्रेमियों में से एक थे। उन्होंने कहा कि झारखंड पलामू प्रवास के दौरान बहुगुणा जी ने उनके निःशुल्क पौधा वितरण सह रोपण कार्यक्रम का न सिर्फ हिस्सा बने थे बल्कि उन्होंने लावारिस सेवा केंद्र व पानी पंचायत का केंद्रीय कार्यालय का भी शुभारंभ किया था। डॉ कौशल ने कहा कि बहुगुणा जी के साथ 1977 में  टिहरी के चामा ,चमोली के चिपको मूवमेंट से कर्नाटक के अप्पिको आंदोलन समेत देश – विदेश के दर्जनों प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला था ।
कार्यक्रम में संस्था के प्रो अरुण कुमार जायसवाल कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल,आराध्या ,आशिका आद्विक, अनुषा, रामू, छोटू, सत्य सिंह ने भी उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)