दैनिक समाज जागरण
संवाददाता, लालगंज(मिर्जापुर)स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार की शाम सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह लालगंज सर्किल के हलिया, ड्रमंडगंज, संतनगर के थाना प्रभारी व उप निरीक्षक के साथ बैठक कर अर्दली रुम करते हुए थाना पर लंबित विवेचनाओ का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया है सीओ ने सबसे पहले हलिया थाना के विवेचनाओ का समीक्षा किया जिस पर निर्देश दिया कि जो भी विवेचना लंबित है उसका निस्तारण कराए जनसुनवाई के प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए उसकी सुनवाई करें इसके बाद थाना ड्रमंडगंज व संतनगर के लंबित विवेचनाओ की समीक्षा बैठक करते हुए किया इस संबंध में सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लालगंज सर्किल के हलिया, ड्रमंडगंज, संतनगर के थाना का अर्दली रुम बैठक कर लंबित विवेचनाओ का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है थाना पर आने वाले जनसुनवाई के प्रार्थना पत्रो को गंभीरता से सुनवाई करने का निर्देश संबधित थाना के प्रभारियों को दिया गया है इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हलिया वीरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद कुमार सरोज, संतनगर धर्मेंद्र कुमार, एसआई अच्छेलाल यादव, अरविंद यादव, परमात्मा यादव, शैलेश यादव,आदि मौजूद रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



