google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फेसबुक ग्रुप ‘जमशेदपुर मैत्री परिवार’ ने बच्चों में बांटी खुशियां

परमवीर पात्रों,दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 23 सितंबर 2025

जमशेदपुर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहल के तहत फेसबुक ग्रुप जमशेदपुर मैत्री परिवार ने इस वर्ष भी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी बड़ा बांकी के पास भलुकबेड़ा प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने सौ बच्चों के बीच ढेरों उपहार वितरित किए

मालूम हो कि जमशेदपुर मैत्री परिवार पिछले 9 वर्षों से दुर्गा पूजा के पूर्व गरीब एवं वंचित बच्चों के बीच वस्त्र उपहार कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है इसमें ग्रुप से जुड़े सभी सदस्य अपनी क्षमता अनुसार बच्चों के लिए उपयोगी वस्तुएं एवं पाठ्य सामग्री दान करते हैं

इस वर्ष के कार्यक्रम में बच्चों को नए कपड़े जूते कॉपी पेंसिल रबर फल कुर्सी आदि उपहार स्वरूप दिए गए कार्यक्रम में वर्णाली चक्रवर्ती नीता बोस अर्णब मित्रा संदीप डे मलय घोष तारक नायक रत्ना संचिता डे रुबी नंदी राजीव डे मनीषा घोष चैताली पाणी अमित राय भवतोष पाल अमिताभ बैनर्जी नीलाशीष मजुमदार पालोमी मजुमदार अर्पिता राय संदीप दत्ता संजीव बोस मुनमुन राय शिवेंदु पाणी मंजुरी मित्रा जीत घोषाल अनंदिता सुमोना ज्योति पॉल दीपांकर पॉल आयुष मित्रा उमा घोष अर्जुन और टीम आदि ने सक्रिय योगदान दिया

उल्लेखनीय है कि फेसबुक ग्रुप जमशेदपुर मैत्री परिवार हर वर्ष इलिस उत्सव वस्त्र उपहार कार्यक्रम एवं गरीब मरीजों की सेवा जैसे सामाजिक कार्य नियमित रूप से करता है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)