समाज जागरण संवाददाता पृथ्वीराज सरकार
वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने मंगलवार को दल-बल के साथ
उधवा प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास में संचालित विभिन्न बैंकों में सुरक्षा मानकों की जांच-पड़ताल किया। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ने बैंक प्रबंधक की उपस्थिति में एसबीआई उधवा व श्रीधर, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक उधवा व केलाबाड़ी,बैंक ऑफ इंडिया राधानगर एवं बंधन बैंक उधवा की जांच-पड़ताल किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा कर्मियों की जानकारी,अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाँच की। थाना प्रभारी ने बैंक अधिकारियों से कहा कि वे सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



