पंचायत सहायकों के कार्य शिथिलता पर लगाई फटकार।समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। स्थानीय विकासखंड मे बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा की अध्यक्षता मे पंचायत सचिवो रोजगार सेवको एवं पंचायत सहायको की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुईl
बैठक मे मुख्य रूप से मनरेगा ,आवास योजना , आवास प्लस सर्वे, फैमिली आईडी, सामूहिक शादी, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम सूरज घर योजना , जीरो पॉवर्टी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना पर समीक्षा की गईl
विकासखंड सभागार में हुई बैठक में पंचायत सहायकों से फैमिली आईडी की समीक्षा की गई l समीक्षा में प्रगति खराब होने पंचायत सहायकों पर फटकार लगाते हुए प्रति पंचायत सहायकों को प्रतिदिन पांच – पांच फैमिली आईडी बनाने के साथ विकासखंड के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शुक्रवार तक अपनी – अपनी फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश दिए गएl
खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा ने मनरेगा के अंतर्गत सभी बिंदुओं सभी ग्राम पंचायतो में कार्य चलते रहने, श्रमिक नियोजन, चेक डैम, चक मार्गों के निर्माण, कृषि पर आधारित कार्य, शोक पिट,रेन वाटर हार्वेस्टिंग, व्यक्तिगत तालाब, सामुदायिक तालाब, आंगनबाड़ी केंद्रभवन, खाद्यान्न भवन निर्माण, श्रमिकों को 100 दिन के रोजगार, लंबित जॉब कार्ड वेरीफिकेशन, वृक्षारोपण कार्य योजना वर्ष 24 – 25, आवास के लाभार्थियों को 90 दिन की मजदूरी पर समीक्षा की गयी।
उक्त सभी बिंदुओं पर प्रगति खराब पाए जाने पर संबंधित सचिवों पर रोष प्रकट करते हुए बीडीओ हरहुआ ने तीन दिवस के अंदर स्थिति में सुधार न आने पर इस माह का वेतन बाधित करने की चेतावनी दी ।
समीक्षा बैठक में अन्य बिंदुओं निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास को जल्द पूर्ण करने, सामूहिक शादी के आवेदन बढ़ाने ,पीएम विश्वकर्मा योजना के सत्यापन की प्रगति के साथ पीएम सूर्य घर योजना ,जीरो पॉवर्टी एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की भी समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में गांव मे निष्प्रयोज्य पड़े पूर्व के री-बोर इंडिया मार्का हैंडपंप पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनवाने की प्रगति पर बल दिया गया ।
सभी सचिवो से ऐसे इंडिया मार्का हैंडपंपों की सूची एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के लिए कहां गया है जिनमे अवैधानिक रूप से समरसेबल डाला गया है।
सभी सर्वेयरों को आवास प्लस के साथ जीरो पावर्टी के लाभार्थी सहित आईजीआरएस तीन दिन में पूर्ण करने आवास हेतु पात्र पाए गए लाभार्थियों को भी सर्वे में शामिल करने के निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य रूप से एडीओ सांख्यिकी शैलेंद्र सिंह, एडीओ कृषि देवेंद्र कुमार पांडेय , प्रभारी एडीओ पंचायत रवि सिंह, एडीओ समाज कल्याण निर्मला देवी, सेक्टर प्रभारी अंजनी श्रीवास्तव ,अमितेश एवं कंप्यूटर आपरेटर मुकेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



