दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 4 अप्रैल 2024 नबीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय धुंधुआ में बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह और शिक्षक अखिलेश्वर प्रसाद सिंह दोनो को सेवा निवृत्ति के उपरांत समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।समारोह की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक नागेश प्रसाद तथा संचालन यमुना बैठा ने किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगो द्वारा दोनो शिक्षको को उपहार देकर सम्मानित किया गया और उनके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना किया गया। वही लोगो ने शिक्षको के कार्यकाल की सराहना किया।वहीं सेवानिवृत प्रधानाध्यापक ने अपने कार्यकाल मे विद्यालय के विकास और सफल संचालन मे सभी शिक्षको को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।मौके पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया ललन मेहता, भगवान चौधरी,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि उपेंद्र यादव,रीता कुमारी,शिक्षा समिति के सचिव पूजा सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवम अन्य गणमान्य मोजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



