google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

६८९ नंबर उत्तर बस्कालटिला हिंदी प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षक विकास रंजन कलवार को विदाई सम्मान।

श्रीभूमि संवाददाता: दैनिक समाज जागरण : श्रीभूमि जिले के रामकृष्ण शिक्षा खंड के तहत क्षेत्र के १३ नंबर दरगारबंद केंद्र के ६८९ नंबर उत्तर बस्कालटिला हिंदी एलपी स्कूल में संचालन समिति और स्थानीय अभिभावकों के व्यवस्थापन में गत ८ सितंबर को स्कूल में समारोह के माध्यम से पूर्वप्रधान शिक्षक विकास रंजन कलवार को विदाई सम्मान प्रदान किया गया। सांस्कृतिक प्रेमी और समाजसेवी शुभेंदु शेखर दास के पौरोहित्य में इस दिन आयोजित समारोह की शुरुआत हुई। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और पुष्पार्घ अर्पित किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक, सीआरसीसी, और पूर्व शिक्षकों सहित जिले के प्राथमिक शिक्षक सम्मेलन के पूर्व और वर्तमान सचिव एवं ब्लॉक के सदस्यों का स्वागत किया गया। विदाई सम्मान समारोह में स्वागत भाषण दिया स्कूल की प्रधान शिक्षिका जयन्ती कोहार ने। मानपत्र पढ़ा पाचवीं कक्षा की छात्रा पाया दास और शिक्षकों की ओर से चन्दन त्रिपाठी और अशोक सिंह ने। राज्य पुरस्कार प्राप्त विकास रंजन कलवार 31-07-2024 को सरकारी नौकरी से रिटायर हुए। लेकिन राज्य पुरस्कार प्राप्त करने के कारण सरकारी सेवा का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा देने पर उन्होंने 31-07-2025 को रिटायरमेंट लिया। उन्हें स्कूल की ओर से सम्मानना पत्र के साथ फूलों की गुलदस्ता और विभिन्न सामग्री प्रदान की गई। समारोह में मुख्य वक्ता चंदन त्रिपाठी और अन्य लोगों ने कहा कि सभी को एक दिन सरकारी सेवा से रिटायर होना होगा। लेकिन विकास जी के मित्र सुलभ छवि के कारण वे सभी के दिल में हमेशा के लिए यादगार रहेंगे। उपस्थिर थे असम राज्य प्राथमिक शिक्षक सम्मेलन के पूर्व सचिव अजय कुमार दास, राज्य पुरस्कार प्राप्त पूर्व शिक्षक पुण्यब्रत दास और रामकृष्णनगर शिक्षा खंड के अध्यक्ष म: अब्दुल जफर, पूर्व ब्लॉक सचिव शितलेन्दु नाथ, पंकज दास नबीन ग्राम केंद्र सचिव, (सीआरसीसी दरगारबंद क्लस्टर 3) संचिता नाथ भट्टाचार्य और संजय उपाध्याय (क्लस्टर 1) श्रीभूमि जिले के प्राथमिक शिक्षक सम्मेलन की ओर से आमंत्रित थे, सामान्य सचिव गौरिश राय, अध्यक्ष म: आजमल होसैन, सह-सचिव पापरी देव, राजिक सदस्य समरिंदु पाल, जिला सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष म: नूरुद्दीन सहित अन्य विशिष्ट व्यक्ति। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य शिक्षक चंदन कुमार पाल ने की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)