दैनिक समाज जागरण संवाददाता विकास कुमार
पाकुड़: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याएँ सुनीं। इस दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामले, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सेविका चयन सहित विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएँ, ताकि शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाई जा सके।
उपायुक्त ने आमजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और किसी भी शिकायत की अनदेखी नहीं होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



