समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।
इको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन द्वारा खेत दिवस का आयोजन आज बेनीपुर खुर्द में किया गया।जिसमें कुल 70 किसानों ने भाग लिया । इसमें 28 पुरुष किसान तथा 42 महिला किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी किसानों को दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रमुख इनपुट जैसे डी-कंपोज़र, एन पी के, ट्राइकोडर्मा, जीवामृत, बीजामृत, ह्यूमिक एसिड एवं अन्य तैयार किए गए कल्चर्स के बारे में जानकारी प्रोग्राम एसोसिएट संजय पटेल द्वारा किसानों को जानकारी दी गई।
साथ ही, प्रगतिशील किसान श्री अखिलेश ने अपने अनुभव किसानों के साथ साझा किए, जिससे किसानों को व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त बी आर सी विज़िट भी कराया गया।
उपस्थित किसानों ने इस पद्धति को सही एवं टिकाऊ कृषि विधि बताते हुए इसे अपनाने की सहमति व्यक्त की। किसानों का कहना था कि इस विधि के माध्यम से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं कृषि की दीर्घकालिक स्थिरता भी सुनिश्चित होगी।
इस बैठक में ग्रामीण किसानों के साथ-साथ हरीश , रेखा सहित अन्य फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



