google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शहडोल में नई टीम का गठन

अमित एवं पुष्पेंद्र को मिली महामंत्री की कमान
शहडोल। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने 21 सदस्यों वाली अपनी नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया है इस नई टीम में युवा ऊर्जा एवं अनुभवी नेतृत्व का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है जिसका उद्देश्य आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जन सेवा के कार्यों में पार्टी की गति को और तेज करना है। जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर राकेश पांडे, राकेश सोनी ,भूपेंद्र मिश्रा, दौलत मनवाणी ,संतोष लोहानी ,मनोज गुप्ता और श्रीमती सुनैना सिंह को जगह दी गई है वहीं जिला महामंत्री पद पर अमित मिश्रा और पुष्पेंद्र पटेल को मनोनीत किया गया है। जिला कार्यकारिणी में जिला मंत्री के पद पर रवींद्र वर्मा श्रीमती शीला तिवारी श्री कृष्ण गुप्ता श्रीमती गीता सिंह श्रीमती कविता सिंह मार्को नीरज गुप्ता एवं सौरभ गोल को स्थान मिला है ।जिला कोषाध्यक्ष के पद पर अमित गुप्ता एवं सहकोसा अध्यक्ष पद पर अमित बजाज का मनोनयन किया गया। जिला कार्यालय मंत्री अंकुश शर्मा एवं सह कार्यालय मंत्री भगवान पटेल को बनाया गया।
चार पदाधिकारी को दोबारा मौका
नई जिला कार्यकारिणी में चार पदाधिकारी को दोबारा मौका दिया गया है जिसमें भूपेंद्र मिश्रा मनोज गुप्ता संतोष लोहानी एवं दौलत मनमानी के नाम शामिल हैं।
तीन पद है रिक्त
बताया जाता है कि जिला कार्यकारिणी में अभी तीन पद रिक्त हैं ,जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं मंत्री पद के लिए एक-एक पद रिक्त हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)