google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसान सलाहकारों ने हड़ताल के 26 वे दिन आदेश की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन

दैनिक जागरण मुन्ना पासवान ब्यूरो चीफ नालंदा (बिहार शरीफ)
नालंदा जिले के बिहार से राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जिले किसान सलाहकार 6 जून से बेमियादी हड़ताल पर हैं लेकिन अब तक उनकी मांगों की पूर्ति नहीं हुई है.
3 दिन पहले डीएओ द्वारा किसान सलाहकारों द्वारा स्पष्टीकरण पूछा गया था, कहा गया था कि पत्र प्राप्ति के बाद अपने काम पर लौट आए हैं अन्यथा चयन मुक्त करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी .
जारी इस आदेश सलाहकार संघ और भरा गया है नाराजगी प्रकट करते हुए शनिवार को जिला कृषि कार्यालय के पास सदस्यों ने आदेश की प्रतियां जलाई इस दौरान अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई .कहा पहले मांगे पूरी हो उसके बाद ही काम पर लौटेंगे. इस बार आर पार की लड़ाई है.
हर कीमत पर अपना हक लेकर रहेंगे .जिला किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष बृजेश नारायण और सचिव राकेश कुमार ने कहा कि सरकार किसान सलाहकारों को जनसेवक के पद पर समायोजन करें उसके अनुरूप वेतन संघ के नेता ने कहा की वर्ष 2010 से महज ₹13000 रुपए पर मानदेय पर काम किया जा रहा है. जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती है, हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर अविनाश कुमार ,सुनील कुमार ,विक्की कुमार, पिंटू कुमार, निरंजन कुमार आदि कलाकार मौजूद थे.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)