उत्तम सिंह: संवाददाता :दैनिक समाज जागरण: सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग):
🔴 दवा दुकान की आड़ में नशीले टैबलेट की बिक्री का कारोबार चल रहा था। भक्ति नगर पुलिस ने इस कारोबार का बीती रात खुलासा करते हुए दुकान के अंदर से भारी मात्रा में नशीले टैबलेट बरामद की है। वहीं, पुलिस ने दवा दुकान के मालिक को भी गिरफ्तार किया है।
दवा दुकान मालिक का नाम चंचल तिवारी है। जानकारी मिली है कि सिलीगुड़ी नगर निगम के 43 नंबर वार्ड अंतर्गत लिंबू बस्ती प्रकाश नगर इलाके में स्थित कमला मेडिकल हॉल के मालिक चंचल तिवारी दवा दुकान की आड़ में लंबे समय से नशीले टैबलेट का धंधा कर रहा था। जिसकी खबर मिलते ही भक्ति नगर थाना की सादे पोशाक पुलिस ने बीती रात खरीदार के वेश में दवा दुकान पर पहुंची और नशीले कारोबार का पर्दाफाश किया।
साथ ही पुलिस ने कमला मेडिकल हॉल से तीन अलग-अलग तरह के 7440 पीस नशीले टैबलेट बरामद किया। जिसके बाद दवा दुकान की आड़ में नशीले टैबलेट की खरीद-बिक्री करने के आरोप में कमला मेडिकल हॉल के मालिक चंचल तिवारी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आज आरोपी को चंचल तिवारी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



