google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राहक सेवा केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, लाखों का नुकसान

समाज जागरण/ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ी मोड़ स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है, जब केंद्र बंद था और अचानक आग लगने की सूचना आसपास के लोगों को मिली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के अंदर रखा नकद धनराशि, कंप्यूटर, फर्नीचर व अन्य जरूरी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दमकल टीम मौके पर देर से पहुंची।

इस दौरान आग लगातार फैलती रही और केंद्र में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही अनपरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इस आगजनी की घटना में उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। उसने प्रशासन से मदद की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)