google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अग्निशमन कर्मियों ने बच्चों को दी गैस सिलेंडर सुरक्षा की जानकारी

लखीमपुर खीरी।
मुख्यालय उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशानुसार फायर स्टेशन लखीमपुर क्षेत्रांतर्गत शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का फायर ऑडिट किया गया।

इसी क्रम में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में अग्निशमन विभाग की टीम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अध्यापकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित आग की घटनाओं, उसके सुरक्षित रखरखाव एवं सही उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

अग्निशमन कर्मियों द्वारा गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे बुझाने की तकनीक का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही अग्निशामक यंत्रों की उपयोगिता, प्रकार और आपातकाल में उनके सही प्रयोग की विधि भी समझाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक सुझाव देते हुए अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि स्कूल में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपकरणों को मानकों के अनुरूप सदैव कार्यशील अवस्था में रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)